लाइव न्यूज़ :

BPSC Student Protest: जारी प्रदर्शन के बीच छात्रों ने की मुख्य सचिव से की मुलाकात, राज्यपाल ने बीपीएससी अध्यक्ष को किया तलब

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2024 18:10 IST

मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें रखीं। वहीं मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि यह वार्ता सकारात्मक रही। लेकिन अपनी मांग पर वो अभी कायम रहेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को फिर से करवाना है।

Open in App

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में जारी बीपीएससी अभ्यर्थियों के धरना-प्रदर्शन के बाद मचे हंगामे के बीच सोमवार को करीब 10 अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मुलाकात की है। मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें रखीं। वहीं मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि यह वार्ता सकारात्मक रही। लेकिन अपनी मांग पर वो अभी कायम रहेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को फिर से करवाना है।

अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने 66 वीं परीक्षा का जिक्र किया है और बताया कि औरंगाबाद में दोबारा परीक्षा हुआ था। इसके अलावा अनियमितता को लेकर 24 घंटे में सीसीटीवी जांच करवाने की भी बात कही गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने जब मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात कही तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की कोशिश करेंगे। आरके मिश्रा ने कहा कि मुख्य सचिव ने सभी की मांग सुनी है। उनकी हर बातों को सुनकर नोट किया गया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस बारे में चर्चा करने की बात कही है। इसके अलावा जो प्राथमिकी दर्ज की की गई है, उसमें गिरफ्तारी न हो इसको लेकर उन्होंने भरोसा दिया है। आरके मिश्रा ने कहा कि सकारात्मक परिणाम के लिए एक रास्ता खुला है। हालांकि सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने हमारी बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना है। अभ्यर्थियों ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही है और जल्द ही फैसला लेगी। मुख्य सचिव से बातचीत हो गई है और अब फैसला सरकार को करना है। 

वहीं दूसरी ओर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई को राजभवन बुलाकर बातचीत की है। इस मुलाकात में उन्होंने राज्यपाल को पूरी स्थिति से कराया है। सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को बताया कि आयोग अभी भी दोबारा परीक्षा कराने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। मुलाकात के बाद बीपीएससी के अध्यक्ष जब राजभवन से निकले तो उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए