लाइव न्यूज़ :

सीवानः लड़के ने की किन्नर से शादी, परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया, कहा- कोई नहीं अब तो साथ ही रहना है...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2021 21:21 IST

बिहार में सीवान जिले के मैरवा का मामला है. लंगड़पूरा गांव निवासी लूटन राजभर के पुत्र विकाश राजभर ने रोहित गोड नाम की एक किन्नर से शादी रचा ली है.

Open in App
ठळक मुद्देकिन्नर समुदाय के लोगों ने भी इस शादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. विकास व रोहित दोनों एक गांव के रहने वाले हैं.छह माह से मरीगंज की एक नाच पार्टी के साथ रहता था.

पटनाः बिहार के सीवान जिले में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक लड़के को किन्नर से प्यार हो गया और उसने किन्नर से शादी तक कर ली.

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. युवक के परिजनों ने इस शादी का विरोध करते हुए उसे घर में घुसने नहीं दिया. युवक की किन्नर से शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवान के मैरवा में एक युवक ने ना सिर्फ एक किन्नर से प्यार किया, बल्कि अपने प्रेम को साबित करने के लिए शादी भी की और अब सातों वचन निभाने का वादा भी किया.

बताया जा रहा है की मैरवा के लंगडपूरा गांव निवासी लूटन राजभर के पुत्र विकाश राजभर ने रोहित गोड नाम की एक किन्नर से शादी रचा ली है. विकास राजभर के किन्नर से विवाह कर शुक्रवार की देर रात को घर लौटने पर परिजनों ने विरोध किया. युवक को घर में घुसने से रोक दिया. वह छह माह से मरीगंज की एक नाच पार्टी के साथ रहता था.

इसी पार्टी में काम करने वाले किन्नर रितेश गोड से शादी का वीडियो वायरल हुआ था. अब इस प्रेमी जोडे़ की शादी काफी सुर्खियों में है और इलाके में लोग लोग इस शादी की खूब चर्चा कर रहे हैं. किन्नर समुदाय के लोगों ने भी इस शादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

विकास व रोहित दोनों एक गांव के रहने वाले हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पूर्व रितेश में महिलाओं जैसे लक्षण आने के बाद वह एक नाच पार्टी में चला गया. कभी-कभी उसके घर लौटने के बाद विकास से मुलाकात होती थी. दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति आर्कषण बढ़ने लगा. बाद में विकास भी उसके साथ रहने लगा. 

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो