लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच तिरुवनंतपुरम में अब साइकिल के जरिए घर पहुंचेंगी किताबें

By भाषा | Updated: April 18, 2020 18:10 IST

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से पुस्तक-प्रेमी पुस्तकालय या किताबों की दुकानों पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पुस्तक-प्रेमियां के घरों तक उनकी पसंदीदा किताबें पहुंचा कर उनकी मदद करने की एक नई पहल शुरू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे'बुक्स बाई बाइसाइकिल' साइकिल मेयर प्रकाश पी गोपीनाथ की अगुवाई में यहां साइकिल प्रेमियों की एक पहल हैअंग्रेजी और मलयालम पुस्तकें एवं बाल साहित्य को ग्राहकों के द्वार तक पहुंचाते हैं

तिरुवनंतपुरम: क्या आप लॉकडाउन के दौरान पुस्तकालय या किताबों की दुकानों पर नहीं जा पाने से निराश हैं ? तो परेशान मत होइए क्योंकि अब आपको अपनी पसंदीदा पुस्तकें सीधे आपके घर पर मिलेंगी और वो भी साइकिल पर। केरल की राजधानी में साइकिल से किताबें बेचने वालों ने पुस्तक-प्रेमियां के घरों तक उनकी पसंदीदा किताबें पहुंचा कर उनकी मदद करने की पहल की है। 

'बुक्स बाई बाइसाइकिल' साइकिल मेयर प्रकाश पी गोपीनाथ की अगुवाई में यहां साइकिल प्रेमियों की एक पहल है। उसके आयोजकों ने कहा कि लेखक जॉनी एम एम इस कदम के लिए जरूरी मार्गदर्शन करते हैं। वे अंग्रेजी और मलयालम पुस्तकें एवं बाल साहित्य को ग्राहकों के द्वार तक पहुंचाते हैं और उनके दाम पर बड़ी छूट भी देते हैं। 

यहां जारी एक बयान के अनुसार डी सी बुक्स, मातृभूमि बुक्स, पूर्ण बुक्स, चिंता बुक्स, ग्रीन बुक्स, कॉस्ट फोर्ड, मैत्री बुक्स और माडर्न बुक्स समेत जाने-माने प्रकाशकों ने 'बुक्स बाई बाईसाइकिल' के साथ हाथ मिलाया है आयोजकों ने कहा, 'कई ऐसे लोग हैं जो बुक स्टॉलों पर नहीं जा सकते हैं और किताबें नहीं खरीद सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'आप बस हमें अपनी जरूरत की किताब के बारे में बता दीजिए।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया