लाइव न्यूज़ :

कथित धर्मांतरण के लिए इस्तेमाल किताबों व पर्चों को आग लगाई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:33 IST

Open in App

कोलार (कर्नाटक), 13 दिसंबर कर्नाटक में यहां श्रीनिवासपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर स्थानीय लोगों की चार लोगों के साथ बहस हो गई और उन्होंने इस मकसद के लिए इस्तेमाल की जा रही किताबों और पर्चों को आग लगी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार को तब हुई जब चार लोग यहां एक घर में ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, जब कुछ स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियों के बारे में पता चला तो उन्होंने इसपर ऐतराज़ जताया और चार लोगों से बहस होने लगी और प्रचार के लिए इस्तेमाल पर्चों और किताबों को जला दिया।

चार लोग चिक्कबल्लापुर जिले के चिंतामणि से कथित रूप से आए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन चार लोगों ने दावा किया है कि वे धर्मांतरण में शामिल नहीं थे और घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भाजपा सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण रोधी विधेयक लाने पर विचार कर रही है। यह सत्र बेलगावी में सोमवार से शुरू हो रहा है।

ईसाई समुदाय के नेताओं ने विधेयक का विरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब