लाइव न्यूज़ :

Electoral Bonds Data: "बॉन्ड नंबरों का भी खुलासा किया जाए..." स्टेट बैंक को सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश

By धीरज मिश्रा | Updated: March 15, 2024 12:06 IST

Electoral Bonds Data: सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुनवाई हुई।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-जजों की बेंच ने सुनवाई की हमारे आदेशों के तहत चुनावी बांड के यूनिक बॉन्ड नंबरों का खुलासा क्यों नहीं किया गयाकोर्ट के द्वारा एसबीआई को नोटिस दिया गया है

Electoral Bonds Data: सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुनवाई हुई। भारत के चुनाव आयोग द्वारा दायर एक आवेदन पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-जजों की बेंच ने सुनवाई हुई। इस दौरान एसबीआई पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल कि हमारे आदेशों के तहत चुनावी बांड के यूनिक बॉन्ड नंबरों का खुलासा क्यों नहीं किया गया। कोर्ट के द्वारा एसबीआई को नोटिस दिया गया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि एसबीआई को सभी जानकारी ईसीआई के साथ साझा करनी चाहिए थी। जैसे खरीदने की तारीख, उसे भुनाने की तारीख। बताते चले कि यूनिक बॉंड नंबर सामने आने के बाद पता चल पायेगा कि किस कंपनी ने किस पार्टी को कितना चुनावी चंदा दिया। 

अदालत ने एसबीआई को बॉन्ड नंबर का खुलासा करने का आदेश देते हुए कहा है कि सील कवर में रखा गया डेटा चुनाव आयोग को दें। इसे अपलोड करना है। कोर्ट ने कहा कि ईसी में अपलोड करने के लिए डेटा जरूरी है। अब मामले में अगली सुनवाई सोमवार को यानी 18 मार्च को होगी।

गौर करने वाली बात यह है कि चुनाव आयोग और एसबीआई ने अदालत में सभी दस्तावेज पेश कर दिए थे। इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में बीते दिनों पहले ही  गुरुवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट में 763 पेजों की दो लिस्ट डाली गई। पहली लिस्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों की डिटेल और दूसरी लिस्ट में राजनीतिक पार्टियों को मिले बॉन्ड का ब्यौरा है। 

वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि अदालत ने बांड के विवरण के बारे में एसबीआई द्वारा ईसीआई को सौंपी गई जानकारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस जानकारी में बांड की अल्फ़ान्यूमेरिक संख्या शामिल नहीं है, इसलिए उन्होंने पूरी जानकारी नहीं दी है। बांड खरीदने वाले लोगों के साथ-साथ बांड भुनाने वाले पक्षों के बारे में अदालत ने एसबीआई को नोटिस जारी किया है और इस मामले को सोमवार को सूचीबद्ध किया है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर