लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः माथेरान जंगल में तितलियों की 77 नई प्रजातियां मिलीं, कुल संख्या 140, करीब 125 साल बाद 

By भाषा | Updated: August 10, 2020 14:17 IST

बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के वैज्ञानिक मंदर सावंत ने बताया कि इसके साथ ही माथेरान जंगल में तितलियों की प्रजातियों की संख्या 140 हो गई है। माथेरान महाराष्ट्र की राजधानी से 80 किलोमीटर की दूरी पर है और यह इलाका 214.73 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘ बीएनएचएस द्वारा 2011 से 2019 तक काफी मेहनत से किए गए अध्ययन में माथेरान में तितलियों की 77 नई प्रजातियां मिली हैं।’’तितलियों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए करीब 125 साल के अंतराल के बाद पहली बार इस तरह का अध्ययन किया गया।बीएनएचएस और सौमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया यह अध्ययन बायोडायवर्सिटी डेटा जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

मुंबईः मुंबई के निकट स्थित खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्र माथेरान में तितलियों की 77 नई प्रजातियों का पता लगाया गया है। इसक पता पिछले आठ वर्षों में यहां हुए एक अध्ययन से चला है।

बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के वैज्ञानिक मंदर सावंत ने बताया कि इसके साथ ही माथेरान जंगल में तितलियों की प्रजातियों की संख्या 140 हो गई है। माथेरान महाराष्ट्र की राजधानी से 80 किलोमीटर की दूरी पर है और यह इलाका 214.73 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

गैर सरकारी अनुसंधान संगठन के एक बयान में बताया, ‘‘ बीएनएचएस द्वारा 2011 से 2019 तक काफी मेहनत से किए गए अध्ययन में माथेरान में तितलियों की 77 नई प्रजातियां मिली हैं।’’ संगठन ने बताया, ‘‘ माथेरान को खूबसूरत बनाने वाली तितलियों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए करीब 125 साल के अंतराल के बाद पहली बार इस तरह का अध्ययन किया गया।’’

बीएनएचएस और सौमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया यह अध्ययन बायोडायवर्सिटी डेटा जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इससे पहले 1894 में ब्रिटेन के अनुसंधानकर्ता जी ए बेथम ने तितलियों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए माथेरान के पर्वतीय क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया था। उन्होंने तब 78 प्रजातियों का पता लगाया था। 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतसिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

कारोबारLPG Prices December 1: राहत की खबर, रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना और चेन्नई में घटे दाम, चेक करें

भारत अधिक खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण