लाइव न्यूज़ :

शपथग्रहण समारोह से पहले उद्धव ठाकरे को बंबई हाईकोर्ट की नसीहत, सार्वजनिक मैदानों में समारोह आयोजित करने की परंपरा न बने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 14:45 IST

उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह दादर स्थित शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ने राज्यपाल से मुलाकात कीउद्धव के शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की

शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण समारोह पर बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि सार्वजनिक मैदानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा नहीं बननी चाहिए। उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मंगलवार को ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया था।

उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ने राज्यपाल से मुलाकात की

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।  एक अधिकारी ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों ने 166 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने महज 80 घंटे पहले ही पद की शपथ ली थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। फड़नवीस ने 23 नवंबर को शपथ ली थी।

उद्धव के शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की

महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद एवं शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिये अहमद पटेल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर होने वाली बैठक में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के भी शामिल होने की संभावना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट और पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी इस बैठक में मौजूद थे। तीनों दल पहले ही ठाकरे को ‘महाराष्ट्र विकास अघाडी’ (एमवीए) की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बता चुके हैं।

सूत्रों ने बताया, ‘‘बैठक में इन नेताओं के मंत्रिपरिषद के मुद्दे तथा शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये जाने वाले नेताओं के नामों पर चर्चा करने की संभावना है।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष