लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी से निपटने के मामले में महाराष्ट्र सरकार की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र राज्य ‘‘ अग्रणी राज्यों’ में है जिससे कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया।

अदालत ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का संदर्भ देते हुए उम्मीद जताई कि नये साल में नयी शुरुआत होगी और लोग कभी भी अप्रैल 2021 की पुनरावृत्ति नहीं देखेंगे।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम एस कर्णिक की पीठ ने यह टिप्पणी पिछले साल दाखिल जनहित याचिकाओं का निस्तारण करते हुए की जिसमें राज्य सरकार की कोशिशों, महामारी संबंधी संसाधनों के वितरण सबंधी मुद्दो को लेकर उच्च न्यायालय से राहत देने का अनुरोध किया गया था।

न्यायालय ने जनहित याचिकाओं का निस्तारण याचिकाकर्ताओं द्वारा उन्हें वापस लेने की अनुमति मांगने के बाद किया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उनकी याचिका में अनुरोध की गयी अधिकतर राहतों को पहले ही मंजूरी दे दी गई है और राज्य सरकार ने अदालत द्वारा पारित सभी आदेशों का अनुपालन किया है।

अदालत ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का संदर्भ देते हुए कहा,‘‘ हम सभी को अंधेरे दिनों को भूल जाना चाहिए लेकिन हमें सतर्कता कम नहीं करनी है। हम उम्मीद करते हैं कि नए साल में नयी शुरुआती होगी और हम कभी अप्रैल 2021 को दोहराते हुए नहीं देखेंगे।’’

अदालत ने कहा, ‘‘हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि महाराष्ट्र कोविड-19 से निपटने के मामले अग्रणी राज्यों में रहा। हमें बताया गया कि कई राज्यों में अभी तक कई अदालतें नहीं खुली (आमने सामने की सुनवाई) हैं। हमारी सामूहिक कोशिश सफल रही है, लेकिन हम उस स्थिति का दोहराव नहीं चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब