'बॉम्बे बेगम्स' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी

By भाषा | Published: February 9, 2021 03:23 PM2021-02-09T15:23:43+5:302021-02-09T15:23:43+5:30

'Bombay Begums' to appear on Netflix on International Women's Day | 'बॉम्बे बेगम्स' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी

'बॉम्बे बेगम्स' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी

मुंबई, नौ फरवरी निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की 'बॉम्बे बेगम्स' आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी। यह मुंबई की पांच आधुनिक भारतीय महिलाओं की कहानी है।

इस सीरीज़ में पूजा भट्ट, शहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद के साथ राहुल बोस, विवेक गोम्बर और दानिश हुसैन हैं।

श्रीवास्तव को 'लिप्सटिक अंडर माई बुर्का' और 'डॉली किट्टी ऑर वो चमकते सितारे' के लिए जाना जाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और दुनिया भर की महिलाएं इस कहानी से खुद को जोड़ सकेंगी।

श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि यह सीरीज़ कामकाजी भारतीय महिलाओं के सफर को लेकर है जो ताकत और सफलता के लिए महत्वकांक्षी हैं लेकिन उन्हें कई अन्य चीज़ों से जूझना पड़ता है। यह कहानी उनके रोज़ सामने आने वाली रुकावटों, उनके सपनों, जो कभी दफन कर दिए जाते हैं तो कभी पूरे हो जाते हैं, को लेकर है।

उन्होंने कहा कि 'बॉम्बे बेगम्स' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Bombay Begums' to appear on Netflix on International Women's Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे