लाइव न्यूज़ :

बिहार के सासाराम में बम विस्फोट, 5 घायल; सामने आई वजह, जानें बिहार पुलिस ने क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: April 2, 2023 10:37 IST

सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारी फिलहाल सभी कोणों से जांच कर रहे हैं और विस्फोट का कारण अज्ञात है।

Open in App
ठळक मुद्दे घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल से एक स्कूटी बरामद हुई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

पटना: बिहार के सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार को बम विस्फोट हुआ जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शहर में एक निजी संपत्ति पर अवैध विस्फोटकों को संभालने के दौरान यह घटना हुई। घटना के बाद घायलों को बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं डीएम धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट की घटना स्थल से एक स्कूटी बरामद हुई है।  विधि विज्ञान प्रयोग शाला (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना को रामनवमी पर हुई हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसप बिहार पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सांप्रदायिक घटना नहीं लगती।

उधर, रोहतास पुलिस ने  'सासाराम में एक समुदाय के डर से हिंदू अपना घर छोड़ रहे हैं' की मीडिया रिपोर्ट्स पर कहा कि यह पूरी तरह निराधार और बेतुकी अफवाह है। किसी ने अपना मोहल्ला नहीं छोड़ा है। हम आम जनता से अपील करते हैं कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने कहा कि सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को बिहार के सासाराम से झड़प की खबरें सामने आई थीं। रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में झड़प हो गई थी। झड़प में पथराव और आगजनी की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। 

टॅग्स :सासारामबम विस्फोटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील