लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का 46 की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:58 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर बॉलीवुड में नब्बे के दशक की “फरेब” और “मेहंदी” जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता फराज खान का 46 वर्ष की आयु में बुधवार को बेंगलुरु में निधन हो गया।

अभिनेत्री उवं फिल्मकार पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर खान के निधन की जानकारी दी।

भट्ट ने कहा, “भारी मन से कहना पड़ रहा है कि फराज खान का निधन हो गया है। आप सभी के द्वारा दी गई सहायता और शुभकामनाओं के लिए आभार। कृपया उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। उनके जाने से जो क्षति हुई है उसे कोई पूरा नहीं कर सकता।”

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता युसूफ खान के बेटे फराज को कई बार दौरे आने के बाद पिछले महीने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फराज के इलाज के लिए उनके रिश्तेदार फरहाद अबूशर और अहमद शमून ने धनराशि एकत्रित करने का अभियान चलाया था।

पूजा भट्ट ने पिछले महीने फराज के इलाज के लिए लोगों से वित्तीय मदद देने की अपील की थी। इसके बाद सलमान खान ने फराज की चिकित्सा में होने वाले खर्च का भुगतान किया था।

फराज ने 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म “फरेब” से बॉलीवुड में पदार्पण किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब