लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव : केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहा, सूरत में करेंगे रोडशो

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन और 27 सीट मिलने पर बुधवार को राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने ‘‘कांग्रेस की सदी पुरानी राजनीति को खारिज कर दिया और मुख्य विपक्षी दल के तौर पर आम आदमी पार्टी को चुना, जो दिखाता है कि वे राज्य में विकास और काम की राजनीति चाहते हैं।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप ने नगर निकाय चुनाव में 27 सीट हासिल कर सूरत में भाजपा के किले में सेंध लगा दी। मैं दिल से गुजरात के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सूरत के लोगों ने 125 साल पुरानी कांग्रेस को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी को मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेदारी दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको फिर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाएगा। गुजरात में नयी राजनीति का दौर शुरू हुआ है। यह ईमानदारी की राजनीति, काम की राजनीति, स्कूलों-अस्पतालों को ठीक करने की राजनीति और 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की राजनीति है।’’

केजरीवाल आप को वोट देने पर लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए 26 फरवरी को सूरत में रोडशो करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम गुजरात के लोगों के साथ मिलकर राज्य का चेहरा बदलेंगे। मैं निजी तौर पर मुलाकात करने और आप सबका शुक्रिया अदा करने 26 फरवरी को सूरत आ रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे