लाइव न्यूज़ :

COVID-19: मुंबई के सरकारी अस्पताल में घंटों तक पड़े रहे कोरोना वायरस संक्रमितों के शव, किसी ने नहीं ली सुध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 09:03 IST

मुंबई के अंधेरी स्थित सरकारी अस्पताल में दो संदिग्ध कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों के शव कई घंटों तक पृथक वार्ड में पड़े रहे। इन शवों के बारे में किसी को कोई जानकारी भी नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 संक्रमितों के शव अच्छी तरह बांधने होते हैं, जो कोई व्यक्ति किसी दूसरे की मदद के बिना अकेले नहीं कर सकता।शहर में कोरोना वायरस के 4,232 मामले सामने आए हैं और 168 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी स्थित सरकारी अस्पताल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो संदिग्ध कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों के शव कई घंटे तक पृथक वार्ड में पड़े रहे और किसी ने उनकी कोई खबर नहीं ली। इस दौरान वार्ड में अन्य मरीज मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार संक्रमित होने के डर से अस्पताल कर्मी उनके शवों को वहां से हटाने को तैयार नहीं थे। 

इस पूरे प्रकरण के बाद अस्पताल प्रशासन ने आखिरकार बृहस्पतिवार शाम चार बजे रिश्तेदारों को उनके शव सौंपे। घटना डॉ. आर. एन. कूपर म्यूनिसिपल जनरल हॉस्पिटल की है। सूत्रों ने कहा, 'अस्पताल कर्मी शवों को बांधने को तैयार नहीं थे। इनमें से एक शव करीब 20 घंटे पृथक वार्ड में पड़ा रहा, वहीं दूसरा करीब 10 घंटे। इस दौरान कई अन्य मरीज वार्ड में मौजूद थे।' अस्पताल प्रशासन से बात करते हुए दावा किया कि विलंब इसलिए हुआ क्योंकि अन्य अस्पताल कर्मी शवों को वहां से हटाने में अटेंडेंट की मदद करने को तैयार नहीं थे क्योंकि शव संदिग्ध कोविड-19 मरीजों के थे।

अस्तपाल के डीन डॉ. पिनाकीन गुज्जर ने कहा, 'कोविड-19 संक्रमितों के शव अच्छी तरह बांधने होते हैं, जो कोई व्यक्ति किसी दूसरे की मदद के बिना अकेले नहीं कर सकता। संक्रमित होने के डर के कारण दूसरे कर्मी अटेंडेंट की मदद करने को तैयार नहीं थे।' उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया सुरक्षा उपकरणों या शव को बांधने के सामान की कोई कमी नहीं है। शहर में कोरोना वायरस के 4,232 मामले सामने आए हैं और 168 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी