लाइव न्यूज़ :

हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो नागरिकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:44 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 नवंबर जम्मू-कश्मीर में हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो आम नागरिक मोहम्मद अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल के शवों को बृहस्पतिवार देर रात को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शव देर रात यहां पहुंचे थे। दफनाए दिए गए इन शवों को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने बाहर निकाला था, ताकि उन्हें उनके परिवार को सौंपा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि भट का शव बर्जुल्ला और गुल का शव पीरबाग पहुंचाया गया, जहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे शव का काफी समय से आखिरी बार उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर बाद ही, शवों को स्थानीय कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां केवल परिवार की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के पिछले साल मार्च में शुरू हुए प्रकोप के बाद यह पहला मौका है, जब पुलिस की निगरानी में दफनाए गए शवों को वापस निकाल कर उनके परिजन को लौटाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, नागरिक समाज समूहों और परिवार के साथ-साथ मुख्यधारा के राजनेताओं के दबाव के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

वहीं, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को उस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे, जिसमें चार लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम