जहाज से नौका की टक्कर में मारे गए मछुआरों के शव तट पर लाये गये

By भाषा | Published: April 14, 2021 11:17 AM2021-04-14T11:17:37+5:302021-04-14T11:17:37+5:30

Bodies of fishermen killed in a shipwreck were brought to shore | जहाज से नौका की टक्कर में मारे गए मछुआरों के शव तट पर लाये गये

जहाज से नौका की टक्कर में मारे गए मछुआरों के शव तट पर लाये गये

मंगलुरु, 14 अप्रैल समुद्र में जहाज-नौका के बीच टक्कर में मारे गए तीन मछुआरों के शवों को यहां तट पर लाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

मारे गए दो मछुआरे तमिलनाडु में कोलाछेल के थे जबकि एक मछुआरा पश्चिम बंगाल का था। शवों को जिला वेनलॉक अस्पताल में रखा गया है।

भारतीय तटरक्षक द्वारा बचाए गए दो मछुआरों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौका पर सवार तमिलनाडु के छह मछुआरे और पश्चिम बंगाल के तीन मछुआरे अब भी लापता हैं।

मछली पकड़ने वाली नौका ‘आईएफबी रबा’ में 14 मछुआरे सवार थे। यह नौका रविवार को रात 11 बजे केरल में कोझीकोड जिले के बेपोर तट से समुद्र में निकली थी।

मंगलुरु तट से करीब 43 समुद्री मील की दूरी पर सिंगापुर के जहाज ‘एमवी एपीएल ले हावरे’ से यह नौका मंगलवार तड़के ढाई बजे टकरा गयी।

तटरक्षक पोत राजदूत अमर्त्य, सी-448 और एक डोर्नियर विमान लापता मछुआरों की तलाश में लगे थे।

सूत्रों ने बताया कि नौसेना की भी मदद ली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of fishermen killed in a shipwreck were brought to shore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे