लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में गठजोड़, अजित-शरद पवार में जल्द विलय?, संजय राउत ने कहा-एमवीए में लौटेंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 18:23 IST

जुलाई 2024 में अजित पवार आठ विधायकों के साथ तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप राकांपा विभाजित हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 'घड़ी' के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं।अजित पवार महायुति का हिस्सा हैं, फिर भी उनका संबंध एमवीए से है। शरद पवार और अजित पवार एमवीए के तहत एक साथ आएंगे।

मुंबईः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुट एक साथ आएंगे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार महाविकास आघाडी (एमवीए) में लौटेंगे, क्योंकि उनका दिल अपने परिवार के साथ है। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ राकांपा का शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) में विलय हो गया है क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 'घड़ी' के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं।

उन्होंने कहा, "हालांकि अजित पवार महायुति का हिस्सा हैं, फिर भी उनका संबंध एमवीए से है। शरद पवार और अजित पवार एमवीए के तहत एक साथ आएंगे। अजित पवार एक साथ दो नावों पर सवार नहीं हो सकते।" जुलाई 2024 में अजित पवार आठ विधायकों के साथ तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जिसके परिणामस्वरूप राकांपा विभाजित हो गई थी।

उनके नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और 'घड़ी' चुनाव चिन्ह मिला, जबकि शरद पवार के दल को अब राकांपा (एसपी) कहा जाता है। राकांपा के विभिन्न गुटों ने इस महीने की शुरुआत में पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन किया था और अब उन्होंने पांच फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए भी गठबंधन की घोषणा की है।

वे अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के चिन्ह घड़ी पर चुनाव लड़ेंगे। राउत ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) में महापौर पद को लेकर भाजपा से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का केंद्रीय नेतृत्व भी झुकने को तैयार नहीं है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशरद पवारमुंबईNCPसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए