लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने विभिन्न शैक्षणिक बोर्डों को मुंबई में परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:39 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी मुंबई के नगर निकाय ने विभिन्न राजकीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक बोर्डों को कोविड-19 रोकथाम के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शहर में अपने कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

इससे पहले, कोविड-19 की दूसरी लहर के खतरे का हवाला देते हुए, पिछले महीने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 15 जनवरी तक स्कूल और कॉलेज खोलने से इनकार कर दिया था।

बीएमसी ने मंगलवार देर रात जारी अपने आदेश में कहा कि हालांकि, अब बोर्ड को अपनी परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है, क्योंकि ऐसा नहीं करने से छात्रों के लिए एक साल का नुकसान हो सकता है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उन्हें 18 जनवरी से परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि इंटरनेशनल स्कूल एसोसिएशन (कैंब्रिज बोर्ड) के सदस्य नौवीं से 12वीं कक्षा की प्रारंभिक या पूर्व-नियोजित परीक्षाओं का आयोजन कर सकते हैं।

उसमें कहा गया कि एसएससी, एचएससी (महाराष्ट्र बोर्ड), सीबीएसई, आईबी, सीआईएससीई और आईजीसीएसई जैसे अन्य बोर्ड अपनी नियत समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं करा सकते हैं। बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं की घोषणा कर सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि उन्हें कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो