दिल्ली की रोहिणी अदालत में विस्फोट, कामकाज निलंबित
By भाषा | Published: December 9, 2021 11:49 AM2021-12-09T11:49:35+5:302021-12-09T11:49:35+5:30
नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।