लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes: दुनियाभर के बाजारों में ‘काला सोमवार’, कोरोना वायरस से तेल के फिसलने से शेयर बाजारों में हाहाकार

By भाषा | Updated: March 9, 2020 19:59 IST

वैश्विक तेल बाजार में कच्चे तेल के दाम में 30 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। सबसे बड़े तेल निर्यातक सउदी अरब कीमत युद्ध छेड़ने से तेल का बाजार फसल गया। शुक्रवार को प्रमुख तेल उत्पादक देशों की बैठक में उत्पादन कम करने पर सहमति नहीं बन पाने के बाद सउदी अरब ने दाम एकतरफा तरीके से घटा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देओपेक की बैठक में रूस ने उत्पादन में कटौती करने से इनकार कर दिया था। सऊदी अरब और अन्य देश कोरोना वायरस के असर से तेल बाजार में गिरावट को देखते हुए उत्पादन में कटौती कराना चाह रहे थे।

लंदनः कोरोना वायरस से पहले ही मंदी की मार झेल रहे शेयर बाजारों में सोमवार को कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट से हाहाकार मच गया। दुनियाभर के बाजारों में शेयर बुरी तरह टूट गये और नौ मार्च 2020 का दिन निवेशकों के लिए ‘‘काला सोमवार’’ रहा।

वैश्विक तेल बाजार में कच्चे तेल के दाम में 30 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। सबसे बड़े तेल निर्यातक सउदी अरब कीमत युद्ध छेड़ने से तेल का बाजार फसल गया। शुक्रवार को प्रमुख तेल उत्पादक देशों की बैठक में उत्पादन कम करने पर सहमति नहीं बन पाने के बाद सउदी अरब ने दाम एकतरफा तरीके से घटा दिए। ओपेक की बैठक में रूस ने उत्पादन में कटौती करने से इनकार कर दिया था। सऊदी अरब और अन्य देश कोरोना वायरस के असर से तेल बाजार में गिरावट को देखते हुए उत्पादन में कटौती कराना चाह रहे थे।

तेल ब्रोकरेज कंपनी पीवीएम एसोसिएट्स के विश्लेषक तमस वार्गा ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अब तेल निर्यात बाजार पर कब्जा बनाये रखने की दिशा में मुड़ गई है।’’ एक अन्य विश्लेषक नील विल्सन ने कहा, ‘‘ यह दिन को बाजारों में काला सोमवार के तौर पर याद किया जायेगा।’’

सोमवार को प्रारंभिक कारोबार में लंदन शेयर बाजार का एफटीएसई 100 शेयर सूचकांक 6.3 प्रतिशत नीचे चल रहा था। इस सूचकांक में ब्रिटेन की शीर्ष कंपनियां शामिल हैं।इसी तरह यूरो क्षेत्र में फ्रेंकफुर्त डीएएक्स 30 सूचकांक 6.8 प्रतिशत और पेरिस बाजार का सीएसी 40 सूचकांक 6.9 प्रतिशत नीचे चल रहा था। इटली के शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इटली के मिलान और वेनिस शहरों सहित उत्तरी हिस्से को करीब करीब सील कर दिया गया है। प्रशासन यहां कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहा है।

एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। टोकियो का सूचकांक पांच प्रतिशत से ज्यादा घट गया वहीं हांग कांग 4.2 प्रतिशत और सिडनी 7.3 प्रतिशत गिर गया। सउदी अरब का शेयर बाजार नौ प्रतिशत टूट गया वहीं सउदी अरब की मूल्यवान तेल कंपनी आरामको का शेयर मूल्य 10 प्रतिशत नीचे आ गया। दुबई और कुवैत के शेयर बाजार भी इतने ही नीचे आ गये। कच्चे तेल का उत्पादन करने वाली दुनियाभर के तेल कंपनियों को भी कच्चे तेल के दाम घटने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

हांग कांग में सूचीबद्ध सीएनओओसी 17 प्रतिशत नीचे आ गया। पेट्रो चाइना का शेयर मूल्य नौ प्रतिशत से अधिक गिर गया। लंदन में बीपी का शेयर मूल्य 18.2 प्रतिशत और शेल का शेयर 12.7 प्रतिशत नीचे आ गया। फ्रांस की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी टोटल का शेयर 11.6 प्रतिशत नीचे आ गया। विश्लेषकों ने फिलहाल इस स्थिति में सुधार आने के बारे में कुछ नहीं कहा है। दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से एक लाख 10 हजार लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आये हैं। इसमें इटली के यह वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन के बाद कोरोना वायरस से प्रभावित होने वालों में यह दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। 

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीनिफ्टीब्रिटेनरूसईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब