लाइव न्यूज़ :

पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर बदले नरेश टिकैत के बोल, वीडियो में देखें अब क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2022 13:48 IST

पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में पिछले महीने ही चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें से चार राज्यों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। ऐसे में अब भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का भाजपा द्वारा चार राज्यों में सरकार बनाने को लेकर बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेश टिकैत का कहना है कि लोगों का झुकाव भाजपा की ओर है।इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि लोग जहां भी वोट डालना चाहते हैं, वो कर सकते हैं।

लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान आंदोलन के बावजूद चार राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि लोगों का झुकाव भाजपा की ओर है। इसमें हम क्या करें। ये उनकी मर्जी है कि वो जहां भी वोट डालना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। न हम इससे खुश हैं और न ही दुखी। यह एक स्वतंत्र देश है। 

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने टिकैत का एक वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में नरेश टिकैत कहते हुए दिखे कि मैं अपने पदाधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वे धरने पर न बैठें और समय बर्बाद न करें। इससे कोई फायदा नहीं होगा। तुच्छ मामलों पर सड़कों को जाम करने के बजाय जिला प्रशासन के साथ बैठें और चर्चा करें। हम अनुशासन लाने पर ध्यान देंगे। किसानों का मुद्दा छोटा है, इतना बड़ा नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेश टिकैत सोमवार को उत्तराखंड जा रहे थे। इस दौरान वो रात को रामपुर में रुके। 

भारतीय किसान यूनियन कार्यालय जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में किसानों ने टिकैत के अचानक पहुंचने पर उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए टिकैत रामपुर से गुजरते हुए जा रहे थे, इसलिए वो वहां रुक गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं से भाकियू नेता की मुलाकात हुई। बता दें कि चुनाव के समय टिकैत के सुर बदले हुए थे। 

टॅग्स :Bharatiya Janata Partyकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत