लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया नया अरेस्ट वारंट, दोबारा गिरफ्तारी पर लटकी तलवार

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2022 19:24 IST

मोहाली की अदालत ने शनिवार को पंजाब पुलिस को भाजपा नेता को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने, बढ़ावा देने के आरोप में दर्ज एक मामले के संबंध में उनके सामने पेश करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली कोर्ट ने पंजाब पुलिस को बीजेपी नेता को पेश करने के निर्देश दिएशुक्रवार की सुबह पंजाब पुलिस ने बीजेपी नेता को किया था गिरफ्तारहरियाणा पुलिस के हस्तक्षेप से बग्गा को मोहाली लाने में नाकाम रही पंजाब पुलिस

मोहाली: बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को दोबारा से पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। पंजाब कोर्ट ने बीजेपी नेता के खिलाफ नया अरेस्ट वारंट जारी किया है। अब पंजाब पुलिस कोर्ट के इस गिरफ्तारी वारंट को लेकर फिर से तेजिंदर को अरेस्ट करने दिल्ली जा सकती है। शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस ने तेजिंदर को गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें अपने साथ मोहाली लाने में नाकामयाब हुई थी।

तेजिंदर पाल बग्गा की नाटकीय गिरफ्तारी और "बचाव" के एक दिन बाद, मोहाली की एक अदालत ने शनिवार को पंजाब पुलिस को भाजपा नेता को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने, बढ़ावा देने के आरोप में दर्ज एक मामले के संबंध में उनके सामने पेश करने का निर्देश दिया है।

वहीं मोहाली कोर्ट के वारंट जारी करने पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि वे (पंजाब पुलिस) सिर्फ किसी न किसी मामले में तेजिंदर को बुक करना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस यहां जनकपुरी में मौजूद है, वे सभी कानूनी कार्रवाई में हमारे साथ रहेंगे और हम उनका सहयोग करेंगे।

शुक्रवार की सुबह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद बग्गा के पिता की फरियाद पर दिल्ली पुलिस ने इलाके में सर्च वारंट से जुड़ी जानकारी फ्लैश की, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने उस कार को रोक दिया जिसमें बग्गा को पंजाब ले जाया जा रहा था। बग्गा द्वारका कोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने के बाद शनिवार की तड़के अपने जनकपुरी घर लौटे, कोर्ट ने आदेश दिया कि उन्हें रिहा कर दिया जाए और घर जाने दिया जाए।

इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद, भाजपा-आप के बीच घमासान देखने को मिला। वहीं पंजाब पुलिस ने शनिवार की सुबह मोहाली की अदालत का दरवाजा खटखटाया और उसका गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सत्ता है जबकि हरियाणा में भाजपा का शासन है। हालांकि, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है। 

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाPunjab Policeकोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?