लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनावः पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने यूपी से किया नामांकन

By भाषा | Updated: August 14, 2019 19:19 IST

राज्यसभा के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी सपा को झटका लगने के प्रबल आसार हैं। उच्च सदन में बलिया से उसके सदस्य रविशंकर सिंह 'पप्पू' ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और बलिया से विधान परिषद सदस्य पप्पू आज अपने रिश्ते के चाचा नीरज शेखर के राज्यसभा में नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज ने हाल में सपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।चंद दिनों बाद भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में बुधवार को नामांकन दाखिल किया। शेखर ने बाद में कहा कि सपा के नेतृत्व पर अब कोई विश्वास नहीं रह गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर ही दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

हाल ही में सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले शेखर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पर्चा दाखिल किया।

दिलचस्प बात यह है कि विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह पप्पू सहित सपा के वरिष्ठ नेता भी नामांकन दाखिल करते समय मौजूद रहे। शेखर का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन करने की अंतिम तिथि बुधवार थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 16 अगस्त को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में शेखर ने कहा कि वह राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। वह प्रयास करेंगे कि भाजपा को कैसे और मजबूत किया जाए। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेतृत्व में अब किसी को विश्वास नहीं रह गया है।

सब समझ गये हैं कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नेतृत्व खुद उदास है और वह कुछ काम नहीं करना चाहता। विपक्षी दलों के नेताओं के एक—एक कर भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं, इसलिये सब उनके प्रति निष्ठा जता रहे हैं।

इस बीच, राज्यसभा के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी सपा को झटका लगने के प्रबल आसार हैं। उच्च सदन में बलिया से उसके सदस्य रविशंकर सिंह 'पप्पू' ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और बलिया से विधान परिषद सदस्य पप्पू आज अपने रिश्ते के चाचा नीरज शेखर के राज्यसभा में नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

सिंह ने बताया कि वह भी भाजपा में शामिल होंगे। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज ने हाल में सपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चंद दिनों बाद भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

विधानसभा में भाजपा के विशाल संख्याबल के बूते उनका जीतना तय माना जा रहा है। नीरज के इस्तीफे के बाद सपा के दो और सदस्यों संजय सेठ तथा सुरेन्द्र नागर ने भी राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना