पिथौरागढ़ उपचुनाव: बीजेपी की चंद्रा पंत कांग्रेस के लिए बनी खतरे की घंटी, तीन हजार वोटों से चल रहीं आगे

By भाषा | Updated: November 28, 2019 13:52 IST2019-11-28T13:43:31+5:302019-11-28T13:52:03+5:30

Pithoragarh Assembly bypoll: चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे प्रकाश पंत की पत्नी हैं। प्रकाश पंत का इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 

BJP's Chandra pant leading in Pithoragarh Assembly bypoll in Uttarakhand | पिथौरागढ़ उपचुनाव: बीजेपी की चंद्रा पंत कांग्रेस के लिए बनी खतरे की घंटी, तीन हजार वोटों से चल रहीं आगे

File Photo

Highlightsउत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में आज मतगणना के दसवें चरण के समाप्त होने तक भाजपा की चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी पर खासी बढ़त बना ली।चंद्रा अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी से 3,343 मतों से आगे हैं।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में आज मतगणना के दसवें चरण के समाप्त होने तक भाजपा की चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी पर खासी बढ़त बना ली। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चंद्रा अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी से 3,343 मतों से आगे हैं।

चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में मंत्री रहे प्रकाश पंत की पत्नी हैं। प्रकाश पंत का इस वर्ष बीमारी के चलते निधन हो गया था। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने उनकी विधवा चंद्रा पंत पर दांव खेला है और उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी से थी। चंद्रा और अंजू दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। विधानसभा में जबरदस्त बहुमत के साथ सत्तासीन भाजपा की जहां इस सीट पर प्रतिष्ठा दांव पर थी वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस भी अपनी संख्या को बढ़ाने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

चंद्रा पंत के समर्थन में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ ही स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जन सभाएं कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी के लिये वोट मांगे। कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पिथौरागढ़ में बाजी अपने पक्ष में करने के लिये जमकर प्रचार किया था।

Web Title: BJP's Chandra pant leading in Pithoragarh Assembly bypoll in Uttarakhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे