लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के मंत्री अशोक कटारिया का बयान, आजम पर मुकदमे दर्ज कराने में उन लोगों का हाथ, जिनके साथ उन्होंने किया धोखा

By भाषा | Updated: September 5, 2019 14:19 IST

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश के बस अड्डों को हवाईअड्डों की तर्ज पर बनाया जाएगा। जल्द ही परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव नजर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि उनके समाज के ही उन आहत लोगों का हाथ है।उन्होंने आजम खां की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर कहा कि यह मुकदमों की धाराओं के आधार पर निर्भर करता है।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि उनके समाज के ही उन आहत लोगों का हाथ है जिनके साथ सपा सरकार के दौरान खां ने धोखा किया था।

ये बातें परिवहन राज्य मंत्री कटारिया ने पार्टी कार्यालय पर बुधवार देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने आजम खां की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर कहा कि यह मुकदमों की धाराओं के आधार पर निर्भर करता है।

कटारिया ने कहा ‘‘प्रदेश के बस अड्डों को हवाईअड्डों की तर्ज पर बनाया जाएगा। जल्द ही परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव नजर आएगा। जनता को सुगम परिवहन की सुविधा मिल सके, इसके लिए अगले एक माह में विभाग में नए प्रयोग किए जाएंगे। नए रूट पर बसें चलाने की कोशिश भी जारी है।’’

उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग और डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए, ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :आज़म खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब