लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की हुई हत्या, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- टीएमसी के गुंडों ने मारी गोली, कराई जाए CBI जांच

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 5, 2020 08:27 IST

बीजेपी ने सोमवार को बंद बुलाया है। राज्य बीजेपी महासचिव संजय सिंह ने कहा है कि तीतागढ़ में पार्टी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की हत्या के विरोध में आज बैरकपुर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक स्थानीय नेता को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से बीजेपी नेता की मौत हो गई है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के तीतागढ़ के निकट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक स्थानीय नेता को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने बीजेपी नेता मनीष शुक्ला को शाम को बीटी रोड पर गोली मारी। इस बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद मनीष को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत घोषित किया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तीतागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने बीजेपी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया, 'पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। आज फिर बीजेपी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना बैरकपुर के तीतागढ़ पुलिस स्टेशन के बाहर घटी, पर हमेशा की तरह पुलिस आंख पर पट्टी बांधे रही।'

इस बीच बीजेपी ने सोमवार को बंद बुलाया है। राज्य बीजेपी महासचिव संजय सिंह ने कहा है कि तीतागढ़ में पार्टी कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की हत्या के विरोध में आज बैरकपुर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप