लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से अलग होकर भी महाराष्ट्र में धमाकेदार जीत दर्ज करेगी बीजेपीः पार्टी का आंतरिक सर्वे

By भाषा | Updated: December 22, 2018 04:46 IST

महाराष्ट्र में 2019 में भाजपा 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराएगी : पार्टी का आंतरिक सर्वेक्षण

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबरः भाजपा के एक आंतरिक सर्वेक्षण में यह पूर्वानुमान लगाया गया है कि यदि शिवसेना के साथ उसका चुनाव पूर्व गठबंधन हो जाता है तो वह आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराएगी। वहीं, गठबंधन नहीं होने पर शिवसेना चार-पांच सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर दोनों पार्टियों के महाराष्ट्र में 48 में 42 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद है। हालांकि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बार - बार कहा है कि वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। 

मंत्री ने दावा किया, ‘‘यदि शिवसेना चुनावी गठबंधन करने से इनकार करती है तो भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, लेकिन 2014 की तुलना में कम सीटें जीतेगी। हालांकि, सर्वेक्षण में कहा गया है कि शिवसेना चार - पांच सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। ’’ 

गौरतलब है कि भाजपा - शिवसेना गठबंधन ने 2014 में महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में 40 पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 22 ,जबकि शिवसेना को 18 सीटें मिली थी। कांग्रेस महज दो सीट जीत पाई थी जबकि राकांपा ने पांच सीटें जीती थी। 

मंत्री ने सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि यदि भाजपा - शिवसेना गठबंधन मूर्त रूप नहीं लेता है तो भाजपा अपने बूते 18 से 20 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस - राकांपा गठजोड़ 22 - 24 सीटें जीत सकती है। मंत्री ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस शहर की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से कहा था कि वह शिवसेना के साथ गठबंधन चाहते हैं। 

इस विषय पर टिप्पणी करने को कहे जाने पर शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा कि उनकी पार्टी का भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण से कोई लेना देना नहीं है और शिवसेना की भविष्य की रणनीति का खाका पार्टी प्रमुख ठाकरे पहले ही खींच चुके हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘सर्वेक्षण में हमारे लिए पांच सीटों का पूर्वानुमान किया गया है। मतगणना के दिन हर कोई देखेगा कि हम वास्तव में कितनी सीटें हासिल करते हैं। गठबंधन के बारे में फैसला करना हमारे पार्टी प्रमुख का विशेषाधिकार है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों