लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार को उनकी ही योजनाओं के मुद्दे पर घेरेगी भाजपा, नल-जल योजना के मुद्दे मचाएगी धमाल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2023 17:47 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि एक तो काफी गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में राज्य के कई हिस्सों में जल संकट से लोग परेशान हैं। राज्य में नल-जल योजना फेल है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा बिहार की नीतीश सरकार को उसकी ही योजनाओं के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में जुट गई हैभाजपा ने नीतीश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना जल-नल योजना को निशाने पर लियाभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राज्य में नल-जल योजना फेल है

पटना: भाजपा बिहार की नीतीश सरकार को उसकी ही योजनाओं के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा इसकी शुरुआत नल-जल योजना में घोटाले के आरोप से करने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए भाजपा 30 मई से 30 जून तक कई कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया जाएगा। इसके साथ जनता के बीच केन्द्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हो। 27 मई से भाजपा बिहार सरकार की योजनाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेकर भी जनता के बीच जाएगी।

बताया जाता है कि भाजपा ने नीतीश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना जल-नल योजना को निशाने पर लिया है। इसको लेकर लोजपा (रा) के चिराग पासवान ने भी कई बार सवाल उठाया है। चिराग इस योजना में लगातार घोटाले का आरोप लगाते रहे हैं। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि एक तो काफी गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में राज्य के कई हिस्सों में जल संकट से लोग परेशान हैं। राज्य में नल-जल योजना फेल है। कहीं नल गायब, तो कहीं पाइप सही नहीं है। इसको लेकर भाजपा भभुआ से लेकर बांका तक के पहाड़ी इलाकों में धरना देगी। साथ ही लोगों को बताएगी कि इस योजना में किस तरह से पैसे की बर्बादी हुई? 

उन्होंने कहा कि सरकार को राज्य की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार बस अपनी कुर्सी बचाने और सत्ता का सुख लेने में लगी है। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के पानी नहीं मिल रहा है। नल जल योजना सिर्फ दिखावा के लिए है। सरकार सिर्फ ढोल पीट रही है। केंद्र सरकार पैसा देने को तैयार है, लेकिन सरकार लेने को तैयार नहीं। जनता समस्याएं झेल रही, लेकिन सरकार को इनसे मतलब नहीं है। 

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि पंचायती राज में मुखिया को जो अधिकार दिए गए हैं, उन अधिकारों का हनन बिहार सरकार कर रही है। पंचायत भवन के निर्माण का काम मुखिया के जिम्मे था, लेकिन उसे वापस ले लिया गया। स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना सौर ऊर्जा से संबंधित थी। वह भी वापस ले ली गई है। 

उन्होंने कहा, मुखिया संघ की ओर से जगह-जगह धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। भाजपा मुखिया संघ के साथ है। भाजपा निचले स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ है। हमारा मानना है कि नीचे तक सत्ता का विकेन्द्रीयकरण होना चाहिए।

टॅग्स :Bihar BJPNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?