लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने 40 लोगों को पार्टी से निकाला, गंभीर आरोपों के तहत की छंटनी, यहां देखें लिस्ट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 30, 2019 05:29 IST

बीजेपी ने निकाले गए लोगों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शामिल नामों के मुताबिक, बीजेपी ने ऊंचे और अहम पदों पर बैठे लोगों की छटनी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 40 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीजेपी ने निकाले गए लोगों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शामिल नामों के मुताबिक, ऊंचे और अहम पदों पर बैठे लोगों की छटनी की गई है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 40 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन लोगों को गंभीर आरोप लगे थे। उत्तराखंड की बीजेपी इकाई ने आरोपी सदस्यों की बर्खास्तगी की। बीजेपी ने निकाले गए लोगों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शामिल नामों के मुताबिक, बीजेपी ने ऊंचे और अहम पदों पर बैठे लोगों की छंटनी की है।

बता दें कि उत्तराखंड में पांच अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बगावत करने वाले 40 पदाधिकारियों को बीजेपी ने रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया। 

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जल्द ही इनके निष्कासन की कार्यवाही की जायेगी। 

यहां जारी एक विज्ञप्ति में भंडारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला स्तर पर गठित समितियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के विरूद्ध नामांकन भरने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में प्रथम द्रष्टया संलिप्तता के कारण 40 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। शीघ्र ही उनके निष्कासन की कार्यवाही की जायेगी। 

पदमुक्त होने वाले सर्वाधिक 14 पदाधिकारी टिहरी से हैं जबकि नैनीताल से नौ, बागेश्वर से छह, पिथौरागढ से चार, पौडी, उत्तरकाशी और देहरादून से दो-दो तथा अल्मोडा से एक पदाधिकारी को पदमुक्त किया गया है। प्रदेश में पांच, 11 और 16 अक्टूबर को तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। 

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्डमोदी सरकारत्रिवेंद्र सिंह रावतजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील