लाइव न्यूज़ :

संसद में CAB के समर्थन में वोट करने पर BJP सांसद को मिली धमकी, धमकी देने वालों को सांसद ने दिया ये जवाब!

By भाषा | Updated: December 24, 2019 04:10 IST

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे धमकी दी है कि मैंने संसद में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में वोट देकर राज्य के आदिवासियों के मुद्दों के साथ धोखा किया है। मैं एक पार्टी का सांसद हूं जिसने कैब के समर्थन में मतदान के लिए व्हिप जारी किया था। सभी को पता है कि अगर मैं व्हिप का उल्लंघन करता तो उसका परिणाम क्या होता।’’

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार सांसद बने रेबती यहां के प्रमुख जनजाति नेताओं में से एक हैं।उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की आगे और अधिक अल्पसंख्यक बन जाने की चिंता जायज है।

भाजपा के सांसद रेबती कुमार त्रिपुरा ने सोमवार को दावा किया किया कि उन्हें संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में वोट डालने पर प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा से ‘धमकियां’ मिली हैं। चिंता जाहिर करते हुए पूर्वी त्रिपुरा क्षेत्र से सांसद ने कहा कि उन्हें पांच दिन पहले एनएलएफटी का पत्र मिला है जिसमें उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे धमकी दी है कि मैंने संसद में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में वोट देकर राज्य के आदिवासियों के मुद्दों के साथ धोखा किया है। मैं एक पार्टी का सांसद हूं जिसने कैब के समर्थन में मतदान के लिए व्हिप जारी किया था। सभी को पता है कि अगर मैं व्हिप का उल्लंघन करता तो उसका परिणाम क्या होता।’’

पहली बार सांसद बने रेबती यहां के प्रमुख जनजाति नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की आगे और अधिक अल्पसंख्यक बन जाने की चिंता जायज है। हालांकि उन्होंने दावा कि संशोधित नागरिकता कानून उन्हें प्रभावित नहीं करेगा। नेता ने कहा कि वह इस धमकी के सामने घुटने नहीं टेकेंगे बल्कि राज्य के आदिवासी लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019कैब प्रोटेस्टत्रिपुराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?