लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार अपने अलमारी में दो रंग के कपड़े रखते हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने खोला राज, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2023 18:39 IST

नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले यह घोषणा की थी कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहेंगे। घोषणा को लेकर पीछे की असली हकीकत भी सामने आ गई है।2025 तक अपने भतीजे को पीठ पर सवार होकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

पटनाः तेलगांना के मुख्यमंत्री केसीआर के द्वारा रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बुलाये जाने पर तंज कसते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा से इसलिए अलग हुए क्योंकि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। लेकिन भाजपा में उसके लिए कोई वैकेंसी नहीं थी।

पूरा देश नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले यह घोषणा की थी कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। एक तरह से कहा जाए तो नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया था कि 2025 तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहेंगे। 

डा. जायसवाल ने कहा कि अब नीतीश कुमार के इस घोषणा को लेकर पीछे की असली हकीकत भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश पूरी तरह से निराश हो चुके हैं कि उनको कोई नेता मानने को तैयार नहीं है। अब उनको 2 महीने में ही समझ में आ गया तब उनको विरोधी दल में भी कोई पूछने वाला नहीं है।

जिसके बाद उन्हें लगने लग गया है कि अगर अभी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दिया तो दिल्ली की कुर्सी भी चली जाएगी और बिहार की भी। यही कारण है कि उन्होंने खुद को 2025 तक अपने भतीजे को पीठ पर सवार होकर वह सत्ता में बने रहना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार अपने अलमारी में दो रंग के कपड़े रखते हैं एक हरे रंग का और एक केसरिया रंग का।

समय के अनुसार वे कपड़ा बदलने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का साथ जाना हो तो केसरिया और राजद के साथ जाना हो तो हरा रंग का कपड़ा पहन लेतें हैं। पर अब वे भारतीय राजनीति में आप्रसंगिक हो गए हैं, क्योंकि अब भाजपा का विरोध करने वाले नेता भी उनको अपनी रैली में नहीं बुला रहे हैं। जिसका नतीजा है कि केसीआर ने नीतीश की मुहिम की हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज के समय में केवल इसलिए यात्रा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनातेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो