लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री बिहार सरकार के पैसे से सिर्फ घूम रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2023 18:15 IST

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोग तीसरा मोर्चा बनाना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस तो आउट हो गई, कांग्रेस पार्टी तो इसमें है ही नहीं। जैसा कि नवीन पटनायक ने कहा है कि तीसरे मोर्चे का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए नीतीश बाबू बिहार सरकार के पैसे से सिर्फ घूम रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के विपक्षी एकता के मिशन पर भाजपा हमलावरकहा- नीतीश कुमार बिहार सरकार के पैसे से सिर्फ घूम रहे हैंकहा- नीतीश कुमार का लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के मिशन पर भाजपा हमलावर है। भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमारबिहार सरकार के पैसे से सिर्फ घूम रहे हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि इन दिनों नीतीश बाबू मजाक कर रहे हैं। नीतीश कुमार को घर में बिठाने का निर्णय जनता ले चुकी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गोलबंदी को लेकर नीतीश कुमार उन्हीं नेताओं के घर जा रहे हैं। जो वन मैन पार्टी है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि इसी के साथ एक और बड़े पोल का खुलासा हो गया कि यह लोग तीसरा मोर्चा बनाना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस तो आउट हो गई, कांग्रेस पार्टी तो इसमें है ही नहीं। अब तो तीसरे मोर्चे की बात कर रहे हैं। जैसा कि नवीन पटनायक ने कहा है कि तीसरे मोर्चे का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए नीतीश बाबू बिहार सरकार के पैसे से सिर्फ घूम रहे हैं।

सम्राट चौधरी से जब यह पूछा गया कि 2024 चुनाव में विपक्षी नेताओं में सबसे पहला चेहरा नीतीश कुमार का होगा? इस पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार मजाक कर रहे होंगे? इस बात पर वे क्या बोलेंगे ?  नीतीश बाबू यह सब मजाक ही कर रहे हैं। नीतीश बाबू को घर में बैठना है, यह जनता तय कर बैठी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। इस मिशन को कामयाब बनाने को लेकर सीएम अब तक कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं। दिल्ली से लेकर भुवनेश्नर,कोलकाता, लखनऊ,मुंबई और रांची जाकर विपक्षी नेताओं से मिलकर एकजुटता पर चर्चा की है। हालांकि नीतीश कुमार के इस मिशन को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने झटका दे दिया है। नवीन पटनायक ने साथ आने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ओर से हरसंभव प्रयास में जुटे हुए हैं। उनका मानना है कि विपक्ष देश में भाजपा का मुकाबला तभी कर सकती है, जब कांग्रेस उनके साथ रहे। यही वजह है कि उन्होंने विपक्षी एकता की मुहिम की शुरुआत दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर की। नीतीश कुमार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले थे और विपक्षी एकता बनाने पर सहमति ली थी। लेकिन क्षेत्रीय दलों में कौन-कौन लोग कांग्रेस के साथ आएंगे, एक अहम सवाल बना हुआ है। इसका कारण है कि क्षेत्रीय दलों को अपने-अपने राजनीति रसूख को भी बचाए रखने की चुनौती है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPजेडीयूआरजेडीनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील