जीतन राम मांझी की जुबान काटने के लिए रखा था 11 लाख का इनाम, भाजपा ने गजेंद्र झा को किया निष्कासित

By विनीत कुमार | Published: December 22, 2021 09:21 AM2021-12-22T09:21:41+5:302021-12-22T09:27:41+5:30

भाजपा ने गजेंद्र झा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उनसे अपने बयान पर 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को भी कहा है। गजेंद्र झा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे।

BJP suspends Gajendra Jha for announcing Rs 11 lakh for cutting Jitan Ram Majhi tongue | जीतन राम मांझी की जुबान काटने के लिए रखा था 11 लाख का इनाम, भाजपा ने गजेंद्र झा को किया निष्कासित

जीतन राम मांझी की जुबान काटने के लिए भाजपा नेता ने रखा था इनाम (फाइल फोटो)

Highlightsभाजपा नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने विवादित बयान के लिए निलंबित कर दिया है।गजेंद्र झा ने घोषणा की थी कि जीतन राम मांझी की जुबान काट कर लाने वाले को वे 11 लाख रुपये का इनाम देंगे।भाजपा ने गजेंद्र झा को निष्कासित करते हुए उनसे 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने को भी कहा है।

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करने वाले भाजपा नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें अपने बयान को लेकर 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है। बिहार के मधुबनी के भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने गजेंद्र झा को निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है।

गजेंद्र झा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के महासचिव हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है- 'आपके द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान से पार्टी को आघात पहुंचा है। आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।'

मांझी के ब्राह्मणों पर बयान के बाद गजेंद्र झा का विवादित बयान

जीतनराम मांझी के हाल में ब्राह्मणों पर दिए विवादित बयान के बाद सोमवार को गजेंद्र झा ने कहा था कि किसी ब्राह्मण का बेटा अगर मांझी का जीभ काटकर लाता है तो उसे वह इनाम के तौर पर 11 लाख रुपया देंगे। साथ ही पूरे जीवन उसका भरण पोषण करेंगे।

बता दें कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पिछले हफ्ते शनिवार शाम पटना में आयोजित भुइयां मुसहर सम्मेलन में ब्राह्मणों पर विवादित बयान दिया था और अपशब्द का इस्तेमाल किया था। 

मांझी ने कहा था, 'बाबा अंबेडकर मरने से पहले हिंदू धर्म में नहीं हुए,  बौद्ध धर्म में होकर उनकी मृत्यु हुई...वो कहते थे हिंदू धर्म इतना खराब धर्म है..आपलोग माफ कीजिएगा आजकल हमारे गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायनता ज्यादा आ रही है, सत्यनारायण  की पूजा का नाम हमलोग नहीं जानते थे लेकिन अब हमारे हर टोला में भी सत्यनारायण स्वामी की पूजा होती है। और इतनी भी शर्म हमें नहीं आती कि पंडित ****** आते हैं और कहते हैं कि नहीं खाएंगे बाबू आपके यहां, कुछ नगदी दे दीजिएगा।'

हालांकि बाद में मांझी ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने विवादित शब्द का इस्तेमाल अपने समाज के लोगों के लिए किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर कोई गलतफहमी हुई है तो वे माफी मांगते हैं।

Web Title: BJP suspends Gajendra Jha for announcing Rs 11 lakh for cutting Jitan Ram Majhi tongue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे