लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने अश्विन चौबे के बेटे की गिरफ्तारी को बताया गंभीर मसला, पूछा- क्या कर रहे हैं नीतीश कुमार?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 15:10 IST

अरिजीत शाश्वत इस मामले कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका के लिए जाएंगे। वहीं, इस मामले में अश्विनी चौबे ने अपने बेटे का बचाव किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्च; बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत के मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है। सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा कि नीतीश कुमार आखिर क्यों इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बिहार के भागलपुर में एक रैली के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने एएनआई न्यूज एजेंसी से कहा, नीतीश कुमार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। उन्हे बिहार पुलिस से यह तलब करनी चाहिए कि आखिर इस मामले में पुलिस क्या कर रही है। जब अरिजीत के खिलाफ वारंट जारी है तो पुलिस उसे जाकर गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। 

अरिजीत शाश्वत इस मामले आज 26 मार्च को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका के लिए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह साफ कर दिया है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि जब उन्होंने कुछ किया ही नहीं है तो वह सेरेंडर क्यों करेंगे। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि मेरा बेटा गलत नहीं है। उसने कोई गलत काम नहीं किया है। पुलिस ने बिना वजह यह एफआईआर दर्ज करवाया है। 

अरिजीत के खिलाफ जिस मामले में वारंट जारी हुआ है वह 17 मार्च को भागलपुर के नाथनगर इलाके में हुआ था। अरिजीत को आरोपी बनाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया था कि अरिजीत के नेतृत्‍व में भारतीय नववर्ष जागरण समिति की ओर से विक्रम संवत के पहले दिन नववर्ष को मनाने के लिए जुलूस निकाला गया था। जिसमें दंगा भड़काने की कोशिश की गई थी।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनितीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील