लाइव न्यूज़ :

डेढ़ घंटे हो गए इतना मत बैठाओ यार मर जाएंगे हम, अखिलेश यादव का वीडियो साझा कर संबित पात्रा ने ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2022 15:49 IST

अखिलेश यादव द लल्लन टॉप के शो जमघट में नजर आए थे। अखिलेश यादव का यह साक्षात्कार सौरभ द्विवेदी ने लिया था जिसे 27 जनवरी को प्रसारित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने अखिलेश यादव के एक हालिया साक्षात्कार का छोटा क्लिप साझा किया हैइस क्लिप सपा प्रमुख कहते नजर आ रहे हैं कि इतनी देर बैठाओगे तो हम मर जाएंगे

नई दिल्लीः भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक वीडियो साझा कर उनपर चुटकी ली है। यह वीडियो अखिलेश यादव के एक हालिया साक्षात्कार का हिस्सा है जिसे संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। 9 सेकेंड का यह वीडियो दरअसल साक्षात्कार खत्म होने के बाद (बिहाइंड द सीन) का है जिसमें अखिलेश यादव काफी देर तक साक्षात्कार के चलने का जिक्र कर रहे हैं।

द लल्लन टॉप के मुखिया सौरभ द्विवेदी को दिए इस साक्षात्कार के आखिर में अखिलेश यादव कहते नजर आ रहे हैं कि बहुत चलाया। डेढ़ घंटा हो गया क्या? पीछे से एक आवाज आती है 1:30। सपा प्रमुख चौंकते हुए कहते हैं- 'अरे भाई, इतना मत बैठओ यार मर जायेंगे हम।'

संबित ने इसी हिस्से को साझा करते हुए लिखा कि फर्क साफ है! एक तरफ मोदी-योगी है जो दिन के 24 घंटे में 18-18 घंटे काम करते हैं.. दूसरी तरफ बबुआ है जो 1.30 घंटे में थक गए.. सोकर सत्ता चलाने वालों को नकार उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर योगी सरकार को चुनेगी।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव द लल्लन टॉप के शो जमघट में नजर आए थे। अखिलेश यादव का यह साक्षात्कार सौरभ द्विवेदी ने लिया था जिसे 27 जनवरी को प्रसारित किया गया था। अखिलेश यादव का यह साक्षात्कार काफी लंबा चला था। जमघट में अखिलेश के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी सवाल जवाब किया गया था। वहीं 28 जनवरी को गोंडा के विधायक राजा भैया की भी बातचीत प्रसारित की गई।

 

टॅग्स :संबित पात्राअखिलेश यादवBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब