लाइव न्यूज़ :

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का आरोप, कहा, 'भारत-अमेरिका के संबंध नहीं बढ़ने के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार' 

By धीरज पाल | Updated: February 22, 2020 14:00 IST

भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता व नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर यह आरोप तब लगाया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने कहा कि आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिन्ह बढ़े हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जैसी ट्रेड डील और डिफेंस डील आज हम यूएस के साथ देख रहे हैं, उन्हें यूपीए के समय हम सोच भी नहीं सकते थे।

भारत और अमेरिका के बीच संबंध को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार (22 फरवरी) को कांग्रेस पर आरोप लगा है। पात्रा ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध नहीं बढ़े तो कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है। पात्रा ने यह आरोप तब लगाया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 

पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 70 सालों में अमेरिका को भारत से क्या मिला इस पर डोनाल्ड ट्रंप साहब ने कई बार अपने तरीके से सवाल पूछा। इससे ज्यादा सबूत कांग्रेस पार्टी को क्या चाहिए, भारत और अमेरिका के संबंध नहीं बढ़े तो कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है।

संबित पात्रा ने कहा कि आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिन्ह बढ़े हैं। ऐसे में नाखुश होकर सवाल जवाब करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। आज वाइट हाउस के किसी भी निर्णय में भारत फ्रंट या सेंटर में रहा है। ये हमारे लिए गर्व का विषय है। 

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जैसी ट्रेड डील और डिफेंस डील आज हम यूएस के साथ देख रहे हैं, उन्हें यूपीए के समय हम सोच भी नहीं सकते थे। कांग्रेस पार्टी आज आत्म निरीक्षण करने के बजाय सवाल कर रही है।

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब