अदनान को पद्मश्री की आलोचना करने वालों पर BJP का पलटवार, कहा- वह हैं 'अत्यधिक हकदार'

By भाषा | Published: January 27, 2020 06:47 PM2020-01-27T18:47:25+5:302020-01-27T18:47:25+5:30

विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता के इतालवी तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के हिटलर से कथित जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें (सोनिया को) भारतीय नागरिकता क्यों दी गई। 

BJP slams Opposition Over Criticism On Conferring Padma Shri Award To Adnan Sami | अदनान को पद्मश्री की आलोचना करने वालों पर BJP का पलटवार, कहा- वह हैं 'अत्यधिक हकदार'

File Photo

भाजपा ने गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित करने के मोदी सरकार के फैसले की आलोचना पर सोमवार को विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या वे सिर्फ उन मुसलमानों को पसंद करते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत और इसकी संस्थाओं के खिलाफ हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सामी को सम्मानित करने पर सरकार की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना का यहां संवाददाता सम्मेलन में जिक्र करते हुए यह बात कही। 

दरअसल, सामी के पिता पाकिस्तानी वायुसेना में सेवारत थे। विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता के इतालवी तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के हिटलर से कथित जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें (सोनिया को) भारतीय नागरिकता क्यों दी गई। 

भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पात्रा ने जोर देते हुए कहा कि सामी ‘अत्यधिक हकदार’ हैं और उनकी योग्यता को लेकर पद्म सम्मान दिया गया है। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए जम्मू निवासी के रूप में सामी की मां नौरीन खान की पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। पात्रा ने कहा कि क्या यह पार्टी (कांग्रेस) इस क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

Web Title: BJP slams Opposition Over Criticism On Conferring Padma Shri Award To Adnan Sami

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे