लाइव न्यूज़ :

आतंकियों के साथ DSP: अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट से मचा बवाल, बीजेपी ने कहा- आव देखा न ताव और मिनटों के अंदर धर्म ढूंढ लिया

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2020 14:01 IST

अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, 'अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती। वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए।'

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले की नए सिरे से जांच की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले की नए सिरे से जांच की जरूरत है। उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'पाकिस्तान की पीठ को रोज सहलाते हैं, हिंदुस्तान की पीठ पर खंजर भोंकते हैं, फिर कहते हैं, हमें देशद्रोही न कहो, तुम पर छोड़ते हैं हम, बताओ इनको क्या कहें?'

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर का एक डीएसपी आतंकी गतिविधि में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुआ है। इस पूरे प्रकरण के बाद कांग्रेस ने वहीं किया है, जिसमें कांग्रेस निपुण है, सक्षम है, और वह है भारत पर हमला और पाकिस्तान को बचाने की साजिश।'

संबित पात्रा ने कहा, 'इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के अधीर रंजन ने आव देखा न ताव और मिनटों के अंदर धर्म ढूंढ लिया। आतंकवाद पर धर्म की राजनीति करना कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस ने मोदी जी पर हमला करते हुए उन्हें हिन्दू जिन्ना कहा था। हिंदू जिन्ना, हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग करना कहीं न कहीं हिंदुओं को आतंकी सिद्ध करना है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि हमें सिमी या इस्लामिक आतंकवाद से डर नहीं है, हमें हिंदुओं से डर है।'

बता दें, अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, 'अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती। वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए।' उन्होंने दावा किया, 'घाटी में इस कमजोरी का खुलासा हुआ है वो हमें परेशान करने वाली है। अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनाहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है।' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्राकांग्रेसपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील