फादर जॉर्ज पोन्नैया संग राहुल गांधी की मुलाकात पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ो आइकन के साथ भारत जोड़ो?

By मनाली रस्तोगी | Published: September 10, 2022 12:39 PM2022-09-10T12:39:53+5:302022-09-10T12:41:47+5:30

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी का फादर जॉर्ज पोन्नैया के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया और सवाल किया कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'भारत तोड़ो' के आइकन से क्यों मिले?

BJP slams congress over Rahul Gandhi's meetings with Father George Ponnaiah | फादर जॉर्ज पोन्नैया संग राहुल गांधी की मुलाकात पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ो आइकन के साथ भारत जोड़ो?

फादर जॉर्ज पोन्नैया संग राहुल गांधी की मुलाकात पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- भारत तोड़ो आइकन के साथ भारत जोड़ो?

Highlightsभाजपा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाए।भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो ट्वीट किया।वीडियो में राहुल गांधी जीसस क्राइस्ट पर चर्चा करते हुए देखे जा सकते हैं कि क्या वह असली भगवान थे या भगवान का एक रूप।

नई दिल्ली: भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, "फादर जॉर्ज पोन्नैया को पहले उनकी हिंदू नफरत के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि 'मैं जूते पहनता हूं क्योंकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित नहीं करनी चाहिए'। भारत तोड़ो आइकन के साथ भारत जोड़ो?"

वीडियो में राहुल गांधी जीसस क्राइस्ट पर चर्चा करते हुए देखे जा सकते हैं कि क्या वह असली भगवान थे या भगवान का एक रूप। फाहर जॉर्ज पोन्नैया ने कहा, "वह एक वास्तविक भगवान हैं जो एक मानव व्यक्ति के रूप में प्रकट हुए हैं। शक्ति की तरह नहीं।" फादर जॉर्ज पोन्नैया एक कैथोलिक पादरी हैं जिन्हें 2021 में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और कुछ द्रमुक नेताओं के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा की बात की जाए तो इसे 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू किया गया था। इस यात्रा को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नजर आ रही है। ऐसे में भाजपा का कहना है कि पहले कांग्रेस पार्टी खुद को जोड़ ले, फिर देश को जोड़ने का काम करे। मार्च शुरू होने के बाद भाजपा ने पार्टी पर कांग्रेस नेताओं के रात्रि प्रवास के लिए कंटेनर्स और राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर कटाक्ष किया।

Web Title: BJP slams congress over Rahul Gandhi's meetings with Father George Ponnaiah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे