लाइव न्यूज़ :

याद करे भाजपा, जिन्ना की कब्र पर चादर चढ़ाने क्यों गये थे आडवाणी : राय

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:47 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुहम्मद अली जिन्ना की कथित हिमायत को लेकर भाजपा के हमलों के बीच सपा के वरिष्ठ नेता नारद राय ने कहा है कि भाजपा पहले अपने गिरेबां में झांके और अपने संस्थापक नेताओं में शामिल लालकृष्ण आडवाणी से पूछे कि वह पाकिस्तान में जिन्ना के मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गये थे।

राय ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला द्वारा जिन्ना मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हाल में लगाये गये गम्भीर आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शुक्ला अपने दल का इतिहास भी पढ़ लें। राय ने कहा कि भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने स्वतंत्रता आंदोलन में जिन्ना के योगदान को याद करके उनके मजार पर चादर चढ़ायी थी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने कहा कि इसी योगदान को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी स्मरण किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री शुक्ला को यह बात भी याद रखनी चाहिए कि भाजपा के प्रणेताओं में शामिल श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिन्ना के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। भाजपा को इस पर भी जवाब देना चाहिये।

गौरतलब है कि जिन्ना की कथित रूप से हिमायत करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश के हाल के बयान के बाद राज्यमंत्री शुक्ला ने पिछले दिनों उन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से साठगांठ करने का गम्भीर आरोप लगाया था।

राय ने कहा कि आनन्द स्वरूप शुक्ला ने अखिलेश यादव के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की है और उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह के आरोप में मामला दर्ज होना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में सपा नेताओं द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल