लाइव न्यूज़ :

युवती की मौत के संबंध में संजय राठौड़ पर जांच के मामले में भाजपा को धैर्य रखना चाहिए: मुशरिफ

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी पुणे में एक महिला मौत के संबंध में भाजपा द्वारा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय राठौड़ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग के बीच मंत्री हसन मुशरिफ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को धैर्य रखना चाहिए और जांच के बाद सच के सामने आने का इंतजार करना चाहिए।

ग्रामीण विकास मंत्री और राकांपा नेता मुशरिफ ने एक समाचार चैनल से कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी को सजा देना उचित नहीं।

पुणे के हडपसर में आठ फरवरी को 23 वर्षीय एक युवती की एक इमारत से गिर कर मौत हो गई थी।

विदर्भ क्षेत्र से आने वाले शिवसेना नेता राठौड़ का नाम इस मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मुशरिफ ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं और राज्य के पुलिस महानिदेशक ने भी कहा है कि इस संबंध में जल्दी ही एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

कोल्हापुर में एक समाचार चैनल से मुशरिफ ने कहा, “हमने देखा है कि मंत्री धनंजय मुंडे के प्रकरण में किस प्रकार भाजपा की किरकिरी हुई थी। इसलिए भाजपा को धैर्य रखना चाहिए। जांच के बाद सच सामने आयेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री उचित कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब