लाइव न्यूज़ :

भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल ‘‘राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ेंगे: फड़णवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 18:12 IST

राकांपा के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देफड़णवीस बृहस्पतिवार को पूर्वी महाराष्ट्र में अमरावती जिले से एक महीने की ‘महाजनादेश यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। भाजपा और शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन वे भाजपा नीत सरकार के लिए एकसाथ आ गये थे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को दोहराया कि 2014 के विपरीत भाजपा और शिवसेना आगामी विधानसभा मिलकर लड़ेंगे।

कांग्रेस और राकांपा के चार विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल ‘‘राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोडेंगे।’’ फड़णवीस के बयान ने फिलहाल उन अफवाहों को शांत कर दिया है जिसमें कहा गया था कि दोनों भगवा दल कांग्रेस और राकांपा से आए नेताओं को जगह देने के लिए चुनाव अलग-अलग लड़ सकते हैं।

राकांपा के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं।’’

फड़णवीस बृहस्पतिवार को पूर्वी महाराष्ट्र में अमरावती जिले से एक महीने की ‘महाजनादेश यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। यात्रा 31 अगस्त को उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में संपन्न होगी। भाजपा और शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन वे भाजपा नीत सरकार के लिए एकसाथ आ गये थे। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाकांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब