लाइव न्यूज़ :

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का दावा, पाकिस्तान बनाना चाहता है राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2018 17:35 IST

BJP Sambit Patra makes controversial claim: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: 2019 लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। आय दिन कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई ना कोई विवादित बयान आ ही जाता है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने में कुछ हद तक पाकिस्तान का भी हाथ होगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई को संबित पात्रा ने बताया, भारत देश को तोड़ने के लिए महागथबंधन का गठन किया गया है और पाकिस्तान उन महागठबंधन के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में एक हूं। महागठबंधन को बढ़ाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। पाकिस्तान में कई शक्तियां हैं जो राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनना चाहती है। 

संबित पात्रा ने यह भी कहा कि भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है। 

बता दें कि देश की कई पार्टियां आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एक साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है। लेकिन काफी हद तक ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है। तीन अक्टूबर को ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है। मायावती ने कहा, आने वाले मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधना सभा चुनाव में किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। बसपा चुनावी मैदान में अकेल ही चुनाव लड़ेगा।  मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की ही तरह कांग्रेस भी हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है।  

टॅग्स :राहुल गांधीसंबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी