लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर किया जाएः भाजपा, बालासाहेब ठाकरे ने 30 साल पहले मांग की थी

By भाषा | Updated: December 21, 2019 20:23 IST

एएमसी में भाजपा के समूह के नेता प्रमोद राठौड़ ने कहा, "हमने महापौर से औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के लिये एएमसी की आमसभा में नया प्रस्ताव पेश करने का अनुरोध किया है।" उन्होंने कहा, "शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने ही लगभग 30 साल पहले औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का विचार रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमोद राठौड़ और पार्टी के अन्य नेताओं ने गोडेले से मुलाकात कर इस संबंध में नगर निगम में नया प्रस्ताव पेश करने का आग्रह किया।उद्धव ठाकरे अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा उनके पास अपने पिता का सपना पूरा करने का मौका है।"

भाजपा ने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मांग की है। पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को इस संबंध में औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) के महापौर नंदकुमार गोडेले से मुलाकात कर उनके सामने यह मांग रखी।

दिलचस्प बात यह है कि शिवसेना ने दशकों पहले यह मांग की थी। इस संबंध में जून 1995 में एएमसी की आम सभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। हालांकि उस समय कांग्रेस पार्षद मुश्ताक अहमद ने प्रस्ताव को बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में चुनौती दे दी थी।

उच्च न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद अहमद ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था, जिसने शहर का नाम बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। एएमसी में भाजपा के समूह के नेता प्रमोद राठौड़ और पार्टी के अन्य नेताओं ने गोडेले से मुलाकात कर इस संबंध में नगर निगम में नया प्रस्ताव पेश करने का आग्रह किया।

राठौड़ ने कहा, "हमने महापौर से औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के लिये एएमसी की आमसभा में नया प्रस्ताव पेश करने का अनुरोध किया है।" उन्होंने कहा, "शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने ही लगभग 30 साल पहले औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का विचार रखा था।

उनके बेटे उद्धव ठाकरे अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा उनके पास अपने पिता का सपना पूरा करने का मौका है।" भाजपा की मांग पर महापौर ने कहा, "इस संबंध में पहले एक बार एएमसी में प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे सरकार के पास भेज दिया गया था।"

उन्होंने कहा, "लिहाजा भाजपा सदस्यों को अपने नेताओं से पूछना चाहिये कि जब पांच साल तक देवेन्द्र फड़नवीस राज्य के मुख्यमंत्री थे तब इसे क्यों लागू नहीं किया गया। यह कुछ नहीं केवल एक राजनीतिक हथकंडा है।"

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेबाल ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप