लाइव न्यूज़ :

लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा ने रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन किया : पटेल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:12 IST

Open in App

रीवा, (मप्र), 28 नवंबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने दावा किया है कि रानी कमलापति की शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई थी और लोगों को गुमराह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में एक रेलवे स्टेशन का नाम गोंड रानी के नाम पर रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुनर्विकसित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन करते हुए इसका लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति को गोंड समुदाय का गौरव और भोपाल की अंतिम हिंदू रानी कहा था।

पटेल ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि आदिवासी रानी ने एक मुस्लिम सेनापति से दोस्ती की और दूसरों पर हमला करने के लिए उसकी मदद मांगी, लेकिन बाद में उसके साथ प्रेम संबंध होने के बाद ‘‘जल समाधि’’ ले ली।

उन्होंने कहा, ‘‘ भोपाल के एक स्टेशन का नाम लोगों को गुमराह करने के लिए बदल दिया गया। स्टेशन का नाम अंतिम आदिवासी रानी (भोपाल की) रानी कमलापति के नाम पर रखा गया। आम लोग नहीं जानते कि रानी कमलापति कौन थीं, वह आदिवासी थीं, उन्होंने किससे शादी की? उनकी शादी एक मुस्लिम से हुई थी, अब प्रधानमंत्री मोदी जी स्पष्ट करें कि वह शुद्ध हिंदू थीं या शुद्ध मुसलमान।’’

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हिंदू और मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने और वोट पाने के लिए इतिहास को बदलने का आरोप लगाया।

कमलापति मुस्लिम थीं, यह पूछे जाने पर पटेल ने कहा कि यह उन्हें (भाजपा) स्पष्ट करने दें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेताओं के बच्चों की भी मुस्लिमों से शादी हुई है।

इस माह के प्रारंभ में चौहान ने कहा था कि रानी कमलापति का राज्य अफगान सेनापति दोस्त मोहम्मद ने एक साजिश के जरिए हड़प लिया था। इसके बाद जब रानी ने देखा की जीत संभव नहीं है तो उसने अपना सम्मान बचाने के लिए जल जौहर (आत्महत्या का पारंपरिक तरीका) किया। उनके बेटे नवल शाह को भोपाल के लालघाटी इलाके में मार दिया गया था।

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने से पहले केंद्र को लिखे पत्र में मध्य प्रदेश सरकार ने कहा था कि रानी कमलापति की शादी गिन्नौरगढ़ शासक सूरज सिंह के बेटे निजाम शाह से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब