लाइव न्यूज़ :

BJP Releases Delhi Manifesto: गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये, 60-70 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 2500 और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 3000 रुपये पेंशन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2025 15:30 IST

BJP Releases Delhi Manifesto: विकसित दिल्ली के लिए भाजपा का संकल्प- महिलाओं का सशक्तिकरण एवं गरीब और वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ को बनाएंगे मजबूत, दिल्ली की बहनें और वरिष्ठ नागरिक अब नहीं रहेंगे मजबूर !!

Open in App
ठळक मुद्दे₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज सभी वरिष्ठ नागरिकों को।निःशुल्क ओपीडी चिकित्सा और डिएगोनिस्टिक सेवा भी।होली और दीपावली के अवसर पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त।

BJP Releases Delhi Manifesto: भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा ‘संकल्प पत्र’ विकसित दिल्ली की नींव है। पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर नड्डा ने कई घोषणा की। मतदाताओं को यह भी आश्वासन दिया कि राजधानी में सभी लोक कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी और उन्होंने सत्तारूढ़ आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये और छह पोषण किट के अलावा पहले बच्चे के लिए 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के लिए 6,000 रुपये दिए जाएंगे।

अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक में केंद्र की प्रमुख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लागू करेगी। वादा किया कि हर झुग्गी-झोपड़ी में अटल कैंटीन स्थापित की जाएंगी, जहां सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन मिल सकेगा। सभी मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा ने 60-70 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपये और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को 3,000 रुपये पेंशन देने का वादा किया। भाजपा दिल्ली में गरीब तबके की महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देगी, होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

अगर भाजपा सत्ता में आई तो दिल्ली में ‘आयुष्मान भारत’ लागू करेंगे, पांच लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर भी देंगे। कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के सभी आरोपों की जांच की जाएगी। नड्डा ने पार्टी के सत्ता में आने पर दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत 2,500 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025BJPकांग्रेसजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए