लाइव न्यूज़ :

PMAY को भुनाने के लिए बीजेपी ने झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनियों में पीएम मोदी के होर्डिंग लगाए, कहा- जहां झुग्गी, वहीं मकान

By भाषा | Updated: January 3, 2020 20:42 IST

दिल्ली भाजपा की जे जे क्लस्टर शाखा ने ये होर्डिंग लगाये हैं। हर होर्डिंग में प्रधानमंत्री की तस्वीर है और उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘ जहां झुग्गी, वहीं मकान।’

Open in App

झुग्गी झोपड़ी (जेजे) के वासियों के बीच मोदी सरकार की आवास योजना को भुनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने शहर में जे जे कॉलोनियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिये हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जे जे कॉलोनी वासियों का दिल जीतने के लिए भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के बीच भीषण संघर्ष है। 

दिल्ली भाजपा की जे जे क्लस्टर शाखा ने ये होर्डिंग लगाये हैं। हर होर्डिंग में प्रधानमंत्री की तस्वीर है और उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘ जहां झुग्गी, वहीं मकान।’ इन होर्डिंगों में लोगों से पानी, बिजली और सीवर की सुविधा के साथ ही दो कमरे का अपना मकान पाने के लिए पंजीकरण कराने का निमंत्रण दिया गया है। 

दिल्ली भाजपा की जे जे क्लस्टर मोर्चा के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि पार्टी इस येाजना के तहत लोगों को पंजीकरण में मदद पहुंचाने के लिए सहायता केंद्र खोलने जा रही है। 

वर्मा ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य शहर के 700 जे जे क्लस्टरों में पीएमएवाई के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाना है जहां करीब 20 लाख लोग रहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी (वजीरपुर), संजय बस्ती (तुगलकाबाद), कर्पूरी ठाकुर कैंप (कालकाजी), बेला रोड बस्ती (जंगपुरा) और संत रविवाद कैंप (आर के पुरम) समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में पहले ही 1000 से अधिक होर्डिंग लगाये जा चुके हैं। 

सत्तारूढ़ आप भी झुग्गी वासियों का समर्थन जुटाने की जुगत में लगी है। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने झुग्गी झोपड़ियों के बाशिंदों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले 65000 परिवारों के बीच स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरित किये।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया