लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पाकिस्तान में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा विखंडित करने के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 18, 2021 13:43 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी और उससे संबद्ध संगठनों ने पाकिस्तान में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़ के खिलाफ बुधवार को यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा की दिल्ली इकाई की सिख शाखा, युवा मोर्चा और पूर्वांचल मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से माफी की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी चाणक्यपुरी के तीन मूर्ति इलाके में एकत्रित हुए। पुलिस ने उन्हें पाकिस्तानी उच्चायोग के समीप एक अवरोधक लगाकर रोक दिया। दिल्ली भाजपा की मीडिया शाखा के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा, ‘‘हम खान से न केवल माफी मांगने की मांग कर रहे हैं बल्कि उनसे हिंदुओं और सिखों का उत्पीड़न तथा उनके मंदिरों और मूर्तियों को विखंडित करने से रोकने का आश्वासन देने के लिए भी कह रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार को माफी भी मांगनी चाहिए और लाहौर में उस स्थान पर महाराजा रंजीत सिंह की विशाल प्रतिमा लगानी चाहिए जहां उसे गिराया गया।’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लाहौर किले में मंगलवार को पहले सिख शासक महाराजा रंजीत सिंह की नौ फुट ऊंची कांसे की प्रतिमा को विखंडित कर दिया गया। भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी