लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में भाजपा अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा, भगवा दल के नए प्रमुख के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगेः अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 18:40 IST

शाह (जो केंद्रीय गृह मंत्री भी हैं) ने कहा कि नए अध्यक्ष द्वारा पार्टी का प्रभार दिसंबर तक संभाल लिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने बातचीत में इस धारणा को खारिज किया कि वह परदे के पीछे से पार्टी को चलाने वाली ‘‘सर्वोच्च शक्ति’’ बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘यह (भाजपा) कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है और कोई भी इसे परदे के पीछे से नहीं चला सकता।’’भाजपा के हलकों में व्यापक तौर पर यह माना जाता है कि शाह की जगह जे पी नड्डा लेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी के संगठनात्म्क चुनाव इस साल के अंत तक खत्म होने पर वह भगवा दल के नए प्रमुख के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

शाह (जो केंद्रीय गृह मंत्री भी हैं) ने कहा कि नए अध्यक्ष द्वारा पार्टी का प्रभार दिसंबर तक संभाल लिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने बातचीत में इस धारणा को खारिज किया कि वह परदे के पीछे से पार्टी को चलाने वाली ‘‘सर्वोच्च शक्ति’’ बने रहेंगे।

शाह ने कहा कि इसी तरह के दावे तब किए गए थे जब वर्ष 2014 में वह भाजपा अध्यक्ष बने थे और एक बार किसी अन्य के संगठन संभाल लेने पर इस तरह की अटकल को विराम लग जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह (भाजपा) कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है और कोई भी इसे परदे के पीछे से नहीं चला सकता।’’

शाह ने कहा कि पार्टी इसके संविधान के अनुरूप चलेगी। भाजपा के हलकों में व्यापक तौर पर यह माना जाता है कि शाह की जगह जे पी नड्डा लेंगे। भाजपा के आम तौर पर ‘एक व्यक्ति एक पद’ का नियम मानने के चलते यह उम्मीद थी कि शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पार्टी के नए मुखिया के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

शाह ने मामले में अपनी पहली टिप्पणी में कहा, ‘‘चुनाव (संगठनात्मक) चल रहे हैं। दिसंबर तक कोई नया अध्यक्ष पार्टी की जिम्मेदारी और प्रभार संभाल लेगा।’’ भाजपा की सहयोगी शिवसेना के इन दावों के बीच कि पार्टी चुनावी राज्य महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेगी, शाह ने कहा कि भगवा गठबंधन देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है और वह फिर से राज्य सरकार के मुखिया होंगे। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी