लाइव न्यूज़ :

CAA पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कोरोना की वजह से हुई देरी, जल्द ही होगा लागू

By अनुराग आनंद | Updated: October 20, 2020 09:57 IST

सिलीगुड़ी में सोमवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप सभी लोगों को सीएए का फायदा मिलेगा।2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर बंगाल के बीजेपी नेताओं और सामाजिक धार्मिक संगठनों के लोगों को जेपी नड्डा ने संबोधित किया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बयान दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से सीएए के काम में देरी हुई है।

इंडिया टुडे की मानें तो जेपी नड्डा ने कहा कि एक बार कोरोना महामारी पर कंट्रोल होते ही जल्द से जल्द सीएए को केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार लागू करेगी। बता दें कि सिलीगुड़ी में सामाजिक समूह बैठक में सोमवार को नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 

इस दौरान ही सीएए के विषय पर उन्होंने कहा, 'आप सभी लोगों को सीएए का फायदा मिलेगा। यह संसद में तो पास हो चुका है। कोरोना की वजह से इसे लागू करने में देरी हो गई। अब जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है, वैसे ही नियम भी तैयार हो रहे हैं। बहुत जल्द सीएए लागू हो जाएगा।'

2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर बंगाल के बीजेपी नेताओं और सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ बैठक में नड्डा ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनने को लेकर विश्वास जताया। 

उन्होंने कहा, 'बीजेपी और मोदी जी की मूल नीति है- सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास। दूसरी पार्टियों कि नीति है- भेद डालो, समाज को बांटो, अलग-अलग करके रखो, अलग-अलग मांग करो और राज करो।'

जेपी नड्डा ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहिए। सरकार के लोग चाहे कितना भी परेशान करे, हमें परेशान नहीं होना है। इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि ये वो लोग हैं जो केवल वोटबैंक की राजनीति करते हैं, सिर्फ सत्ता में रहने के लिए राजनीति करते हैं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनजेपी नड्डापश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी