Karnataka Election 2023: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पर लगा मतदाताओं को 'धमकाने' का आरोप, कांग्रेस ने भाषण का वीडियो ट्वीट कर उठाया सवाल

By भाषा | Published: April 20, 2023 07:02 AM2023-04-20T07:02:26+5:302023-04-20T07:14:46+5:30

कर्नाटक में जेपी नड्डा के भाषण का एक वीडियो को ‘टैग’ करते हुए रमेश ने एक ट्वीट में कहा है कि ‘‘भक्ति की भी सीमा होनी चाहिए नड्डा जी। कर्नाटक की जनता को धमकी क्यों दे रहे हैं, क्यों डरा रहे हैं? कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।’’

BJP President jp nadda accused intimidating voters Karnataka Election 2023 Congress raises question tweeting video speech | Karnataka Election 2023: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पर लगा मतदाताओं को 'धमकाने' का आरोप, कांग्रेस ने भाषण का वीडियो ट्वीट कर उठाया सवाल

फोटो सोर्स: Twitter @ssrajputINC

Highlightsकांग्रेस ने कर्नाटक में जेपी नड्डा के भाषण का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में भाजपा को मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। यही नहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो साझा किया गया है।

Karnataka Election 2023:कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कर्नाटक में दिए गए एक भाषण का ‘वीडियो क्लिप’ ट्विटर पर साझा किया और उन पर मतदाताओं को ‘धमकाने’ का आरोप लगाते हुए उनकी टिप्पणियों को ‘‘लोकतंत्र पर हमला’’ करार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक में नड्डा की चुनावी रैली का एक वीडियो ट्वीट किया है। 

जे पी नड्डा ने क्या कहा है

नड्डा को वीडियो में यह बोलते सुना जा सकता है, ‘‘कर्नाटक में विकास की गंगा बहती रहे इसलिए मैं कमल के निशान पर वोट मांगने आया हूं। कर्नाटक में विकास जारी रहे, निरंतर चलता रहे, यह चुनाव का मुद्दा है। जो (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी का आशीर्वाद है उससे कहीं कर्नाटक वंचित ना हो जाए, इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आपको कमल को जीताना है और कर्नाटक के विकास को आगे बढ़ाना है।’’ 

वीडियो को ‘टैग’ करते हुए रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भक्ति की भी सीमा होनी चाहिए नड्डा जी। कर्नाटक की जनता को धमकी क्यों दे रहे हैं, क्यों डरा रहे हैं? कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।’’ 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से क्या कहा गया

वहीं, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो साझा कर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा की भ्रष्ट 40 प्रतिशत (कमीशन) वाली सरकारी को वोट नहीं देने पर कर्नाटक के लोगों के संवैधानिक अधिकार रोक लेने की धमकी दी है।’’ 

पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘यह लोकतंत्र पर स्पस्ष्ट रूप से हमला है और प्रदर्शित करता है कि भाजपा कर्नाटक के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करने की योजना बना रही है।’’ कांग्रेस ने कहा, ‘‘हम किसी राजा की प्रजा नहीं हैं, बल्कि संविधान द्वारा शासित एक संघीय देश के नागरिक हैं।’’ बता दें कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी मतगणना 13 मई को होगी। 
 

Web Title: BJP President jp nadda accused intimidating voters Karnataka Election 2023 Congress raises question tweeting video speech

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे